सफाई मजदूर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ | अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग की है।शाखा अध्यक्ष भंवरलाल पंवार द्वारा मुख्यमंत्री,स्वायत्त शासन मंत्री, कलेक्टर पालिकाध्यक्ष को भेजे गये ज्ञापन में मांग की है कि पालिका क्षेत्र की 53 हजार की आबादी के लिए सिर्फ 99 सफाई कर्मचारी ही हैं जिनमें से भी बीस को अन्य कामों में लगा रखा है।जिससे नगर में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने में बहुत परेशानी हो रही है।स्टाफ पैटर्न के अनुसार कुल 212 सफाईकर्मी की आवश्यकता है।पालिका के छह ट्रैक्टर दो लोडर चला रहे चालकों को भी नियमित करने की मांग की है।पंवार ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए सफाई कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता जताई।