लक्ष्मणगढ़ : पालिका बैठक का बहिष्कार किया विपक्ष ने
शनिवार को नगरपालिका की बजट बैठक में 111 करोड़ रुपए के बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बजट बैठक का विपक्षी भाजपा निर्दलीय पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया।
दोपहर बाद तीन बजे पालिका अध्यक्ष चांदनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही निर्दलीय पार्षद अर्चना पुरोहित, भाजपा के संपत चेजारा दिनेश सोनी आदि ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष चांदनी शर्मा ईओ से सवाल जवाब किए। विपक्षी पार्षदों ने भामाशाह द्वारा नवनिर्मित बस स्टैंड से संबंधित औपचारिकताएं पूरी क्यों नहीं की गई। ईओ शिवभगवान ने बताया कि भामाशाह परिवार द्वारा बस स्टैंड परिसर हैंडओवर करने के बाद पालिका इसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड नियुक्त करेगी। सत्तादल कांग्रेस के पार्षद संजीव, सद्दाम शबाना सैयद भी पालिकाध्यक्ष ने कहा आप अपने वार्ड की बात करें। निर्दलीय अर्चना पुरोहित ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए बैठक के बहिष्कार की घोषणा की तो उनके साथ भाजपा सहित सभी 13 पार्षद सदन से बाहर गए। शेष 13 पार्षदों की उपस्थिति में बजट पारित किया।