जनता के प्रति जवाबदेह बने जनप्रतिनिधि
लोकतंत्रकी मूल भावना यह कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह बने। विधायक के रूप में एक वर्ष के कार्यकाल में मैने जनभावनाओं का पूरा सम्मान किया है। यह विचार विधायक मानिक चंद सुराना सोमवार को कस्बे के पुराने व्यापार मंडल भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने गत एक वर्ष में करवाए गए विकास कार्य एवं विकास के प्रयासों की जानकारी भी दी। सुराना ने राज्य सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय के लिए स्वीकृत बजट, पेयजल समस्या समाधान के लिए स्वीकृत योजनाओं के साथ ही चिकित्सा, सड़क आदि समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयास के साथ ही कृषि मंडियों के बजट से ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क सड़कें बनाने के लिए लगी रोक को हटाने के प्रयास करना भी बताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में लॉटरी निकलने के बाद ही आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। हजारी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में जीवनदास डागला, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश बांगड़वा, इतिहास गौड़, चैनरूप सेठिया, विनोद चौपड़ा, प्रदीप गुप्ता, पीर अमीन शाह, शेख अख्तर हुसैन, नोपाराम मेघवाल, तेजरासर सरपंच नरेन्द्र सिंह स्याणी, महेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच रेवंत दास स्वामी, श्याम सुंदर सोनी, संतराम भोभरिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लूणकरणसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक मानिकचंद सुराना।