बैठक में लिए तीन निर्णय
लूणकरणसर | सेवाके माध्यम से ही भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाया जा सकता है। यह विचार सोमवार को महावीर इंटरनेशनल लूणकरणसर की बैठक को संबोधित करते हुए समाज सेवी डॉ. सुभाष गोयल ने व्यक्त किए। बैठक में सेवा के तीन कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इन तीन कार्यों में सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना, चिकित्सालय में बेबी कीट वितरण करना एवं विद्यालयों में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करना शामिल किया गया है। बैठक में सचिव शुभकरण दफ्तरी, भूरा राम मान, उदाराम प्रजापत आदि ने विचार व्यक्त किए।