पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरे न्यायिक हिरासत में

लुटेरे न्यायिक हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रॉडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

महाजनमें पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब लूणकरणसर थाना पुलिस उन्हें प्रॉडक्शन वारंट पर जेल से लाएगी।

तीन दिसंबर को महाजन में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोप में गगनदीप उर्फ गुरमीत, उमाकांत उर्फ उमाशंकर उर्फ रॉबिन, संदीप उर्फ साेनू को गिरफ्तार किया गया था। तीनों अभियुक्तों को पांच दिन रिमांड पर लेने के बाद सोमवार को उन्हें लूणकरणसर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब लूणकरणसर थाने की पुलिस अभियुक्तों को पेट्रोलपंप पर लूट के मामले में गिरफ्तार करेगी। इसके लिए न्यायालय से प्रॉडक्शन वारंट लिया गया है। मंगलवार को अभियुक्तों को जेल से लाया जाएगा और कोर्ट में पेश कर दुबारा रिमांड पर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि दो दिसंबर की रात को पंजाब-हरियाणा के इन लुटेरों ने मुक्ताप्रसाद नगर में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया और फिर लूणकरणसर में पेट्रोलपंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहां से फरार होने पर पुलिस ने पीछा किया। महाजन में लुटेरों और पुलिसकर्मियों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान पुलिस से घिर जाने पर अमनजोत उर्फ हरजोत जिसका वास्तविक नाम थरजोतसिंह है, ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और शेष तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

लूणकरणसर में लुटेरों को न्यायालय में पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी।