- Hindi News
- क्राइम ब्रांच के एएसपी करेंगे लुटेरों से पूछताछ
क्राइम ब्रांच के एएसपी करेंगे लुटेरों से पूछताछ
राज्यकी क्राइम ब्रांच बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में आए पंजाब-हरियाणा के हार्डकोर क्रिमिनल से पूछताछ करेंगे।
सीआईडी सीबी के एएसपी दिनेश अग्रवाल मंगलवार को बीकानेर आएंगे। वे यहां लूणकरणसर में पेट्रोलपंप लूटने और महाजन में पुलिस से मुठभेड़ करने वाले पंजाब-हरियाणा के हार्डकोर क्रिमिनल से पूछताछ करेंगे। इसके अलावा हार्डकोर थरजोतसिंह के खुद को गोली मारने सहित पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी लेंगे। गौरतलब है कि पुलिस की गिरफ्त में आए गगनदीप उर्फ गुरमीतसिंह, उमाकांत उर्फ उमाशंकर उर्फ रॉबिन संदीप उर्फ सोनू पंजाब-हरियाणा के हार्डकोर क्रिमिनल हैं और अब तक राज्य उससे बाहर की 16 बड़ी वारदातें स्वीकार कर चुके हैं। अपराधियों का संबंध बीकानेर के स्थानीय लोगों से भी है। क्राइम ब्रांच के एएसपी राज्य की अन्य वारदातों और सहयोगियों के बारे में भी अभियुक्तों से पूछताछ करेंगे।
राज्य के सभी एसपी को लिखा पत्र
बीकानेरके एसपी संतोष चालके ने राज्य के सभी एसपी को पत्र लिखकर पूछा है कि उनके क्षेत्र में अगर एटीएम तोड़ने, उससे रुपए चोरी करने या लूटने की वारदात हुई है, तो जानकारी दें। पुलिस के हाथ लगे संदीप, रॉबिन गगनदीप ने राज्य में एटीएम को निशाना बनाकर कई वारदातें की हैं। पुलिस इन वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
हार्डकोरक्रिमिनल हैं अभियुक्त
पुलिसके हाथ लगे लुटेरे हार्डकोर क्रिमिनल हैं। पुलिस ने उनका आपराधिक रिकॉर्ड जुटाया है। इनके खिलाफ एटीएम में चोरी लूट, पेट्रोलपंप लूट, डकैती, जानलेवा हमला छीनाझपटी सहित अनेक अपराधों के मुकदमे शामिल हैं। सीओ लूणकरणसर बनवारीलाल मीणा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले थरजोतसिंह के खिलाफ पुलिस थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। रॉबिन के खिलाफ आठ, गगनदीप के खिलाफ चार और संदीप के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।