पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति का मार्ग श्रद्धा से तय होता है

भक्ति का मार्ग श्रद्धा से तय होता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्तिका मार्ग श्रद्धा, समर्पण निष्ठा से तय होता है। सच्चा भक्त कभी भगवान को भूलता नहीं है। वह दिन- रात श्रीहरि के स्मरण में रत रहता है। यह विचार रविवार को कपूरीसर गांव में श्री गोविंद गो सदन गोशाला समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक बाल संत भोले बाबा ने व्यक्त किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को ध्रुव की भक्ति भगवान का परिचय देते हुए कहा कि जो भक्त भगवान द्वारा ली गई परीक्षा में सफल होते हैं उनका कल्याण निश्चित है। उन्होंने भक्तजनों से भगवान के स्मरण पर बल दिया। गोशाला सचिव धर्मवीर गोदारा ने बताया कि भागवत कथा में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल की ओर से गोशाला में सांसद कोटे से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गई।