- Hindi News
- एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले न्यायिक हिरासत में
एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले न्यायिक हिरासत में
बीकानेर | नयाशहर थाना पुलिस ने मुक्ताप्रसाद नगर में गार्ड को धमकाकर एटीएम लुटने का प्रयास करने वाले तीन अभियुक्तों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। एसएचओ दरजा राम ने बताया कि कोर्ट ने तीनों अभियुक्त गुरमीत उर्फ गगनदीप, उमाकांत उर्फ उमाशंकर उर्फ रोबिन तथा संदीप उर्फ सोनू ब्राह्मण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि नया शहर थाना पुलिस ने इन अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। दो दिसंबर की रात को हरियाणा-पंजाब के हार्डकोर क्रिमिनल गुरमीत उर्फ गगनदीप, उमाकांत उर्फ उमाशंकर, हरजोत उर्फ थरजोत सिंह संदीप उर्फ सोनू ब्राह्मण ने मुक्ताप्रसाद नगर में गार्ड को धमकाकर एसबीबीजे का एटीएम लूटने का प्रयास किया था। यहां से फरार होकर अभियुक्त लूणकरणसर पहुंचे जहां पेट्रोलपंप लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कि तो महाजन में पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। हरजोत उर्फ थरजोत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शेष तीनों लुटेरों को महाजन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अभियुक्तों को महाजन, लूणकरणसर और बीकानेर पुलिस ने रिमांड पर लिया था। जिन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल ले जाते पुलिसकर्मी।
अन्य जिलों की पुलिस भी करेंगी गिरफ्तार
बीकानेरमें एटीएम लुटने का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों की पुलिस भी कार्रवाई करेंगी। बीकानेर के अलावा आरोपियों ने अलग-अलग जगह 18 वारदातों को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में अन्य जिलों की पुलिस को इत्तला कर दी गई है। पुलिस ने यहां आकर पूछताछ भी की है।