पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरों को जेल से लाई पुलिस

लुटेरों को जेल से लाई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हार्डकोर अपराधी सुक्खा को भगाने की योजना

पंजाबकी नाभा हाई सिक्युरिटी जेल में बंद हार्डकोर क्रिमिनल सुक्खा उर्फ सुखविन्द्रसिंह को भगाने की योजना है। इसके लिए सुक्खा ने अपनी गैंग के लोगों को हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।

पंजाब के जालंधर जिले में केहलवा निवासी हार्डकोर क्रिमिनल सुक्खा उर्फ सुखविन्द्रसिंह फरार होने की फिराक में है। वर्तमान में वह नाभा की हाई सिक्युरिटी जेल में बंद है और तारीख पेशी पर लाने-लेजाने के दौरान भागने की योजना बना रहा है। इसके लिए वह अपनी गैंग के लोगों के संपर्क में है। सुक्खा ने बीकानेर के महाजन में पुलिस से मुठभेड़ में शामिल अपनी गैंग के उमाकांत उर्फ उमाशंकर उर्फ रॉबिन, हरजोत उर्फ थरजोतसिंह संदीप उर्फ सोनू ब्राह्मण को हथियार भी उपलब्ध करवाए थे। इन लोगों ने करीब डेढ़ माह पूर्व सुक्खा को पंजाब के मलेरकोटला में तारीख पेशी पर ले जाने के दौरान उसे छुड़ाने की तैयारी कर ली थी। ये लोग इनोवा गाड़ी में हथियारों से लैस होकर मलेरकोटला पहुंच भी गए थे, लेकिन पंजाब पुलिस सुक्खा को कड़ी सुरक्षा और बंद गाड़ी में लेकर गई। इससे सुक्खा को छुड़ाने में सफलता नहीं मिली। उसके बाद सुक्खा को पांच दिसंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में तारीख पेशी पर ले जाने के दौरान भगाने की योजना बनाई गई, लेकिन उससे पहले बीकानेर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उमाकांत और संदीप पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक हरजोत उर्फ थरजोत ने खुद को गोली मार ली थी। रिमांड पर चल रहे अभियुक्तों ने पुलिस को सुक्खा के फरार होने की योजना के बारे में बताया है। गौरतलब है कि दो दिसंबर की रात को मुक्ताप्रसाद नगर में एटीएम लूटने का प्रयास, लूणकरणसर में पेट्रोलपंप लूटने और फिर महाजन में पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसके तीन अभियुक्त सुक्खा के संपर्क में थे। गौरतलब है कि सुक्खा पवनपुरी में ज्वैलरी की दुकान में हुई डकैती में शामिल था।

सुक्खा