पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेताओं का सम्मान 21 को

विजेताओं का सम्मान 21 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भारतीयगो-विज्ञान परीक्षा समिति की ओर से आयोजित गो-विज्ञान परीक्षा में विजेता रहे प्रतिभागियों को जिला एवं संभाग स्तर का सम्मान समारोह 21 फरवरी को बीकानेर में होगा। समिति द्वारा पूरे भारत वर्ष में गो-विज्ञान परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर तीन नवंबर, 14 को किया था जिसका परिणाम 26 जनवरी, 15 को घोषित किया गया। उसी शृंखला में बीकानेर संभाग के परीक्षा परिणाम के तहत परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र स्कूल सतर पर दिए जाएंगे।

समिति के सहसंयोजक सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि राजलदेसर की श्रीराम कॉलेज भारती विद्या पीठ स्कूल, बीकानेर की सेंट एन.एन. स्कूल, लूणकरणसर की एसआर पब्लिक स्कूल को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बीकानेर संभाग की सात स्कूलों का सम्मान संभाग स्तर पर 22 स्कूलों का सम्मान जिला स्तर पर किया जाएगा। राज्य स्तर का सम्मान समारोह जयपुर में एक मार्च को होगा। जिला एवं संभाग स्तर का सम्मान समारोह 21 फरवरी को बीकानेर में होगा।