पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा में राजा परीक्षित संवाद सुनाया

कथा में राजा परीक्षित संवाद सुनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूणकरणसर | उपखण्डक्षेत्र के कपूरीसर गांव में श्री गोविन्द गो सदन गोशाला समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भागवत की महिमा पर प्रकाश डाला। गांव के हरीराम बाबा मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा में कथावाचक बाल संत श्री भोले बाबा ने भागवत की विधि, 24 अवतार एवं राजा परीक्षित कथा का वाचन किया। मदनलाल सोनी हरिकिशन सोनी ने गो सेवार्थ गोशाला में आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।