पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आक्रोश, बहिष्कार फिर समझौता

आक्रोश, बहिष्कार फिर समझौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूणकरणसर | लूणकरणसरग्राम पंचायत कार्यालय में गुरुवार को भामाशाह शिविर में ग्राम सेवक के साथ हुई मारपीट को लेकर ग्राम सेवक संघ द्वारा शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिविर का बहिष्कार कर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन संबंधित कार्मिक द्वारा प्रशासन को पुलिस कार्रवाई करने के लिए लिखित में देने से इनकार करने के कारण मामला शांत हो गया। गुरुवार को भामाशाह शिविर में ग्राम सेवक विश्वनाथ सिद्ध के साथ मारपीट को लेकर शुक्रवार को ग्राम सेवक संघ के पदाधिकारियों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर शिविर में काम कर रहे कार्मिकों के साथ पंचायत कार्यालय के एक कक्ष में बैठक की। विकास अधिकारी डॉ. खुशबू शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कार्मिकों से वार्ता की। विकास अधिकारी ने उपखण्ड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव से फोन पर चर्चा कर मामला दर्ज करवाने के लिए लिखित में देने को कहा। इस पर संबंधित ग्राम सेवक ने लिखित में देने से इनकार किया तो मामला शांत हो गया।