लुटेरे न्यायिक हिरासत में
लूणकरणसरथाना पुलिस ने पेट्रोलपंप पर लूट और पुलिस से मुठभेड़ के अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब नयाशहर थाना पुलिस उन्हें प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।
पुलिस ने पेट्रोलपंप लूट के मामले में रिमांड पर चल रहे हरियाणा-पंजाब के हार्डकोर क्रिमिनल गुरमीत उर्फ गगनदीप, उमाकांत उर्फ उमाशंकर उर्फ रॉबिन, संदीप उर्फ सोनू ब्राह्मण को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब नयाशहर थाना पुलिस तीनों अभियुक्तों को एटीएम लूटने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार करेगी। इसके लिए कोर्ट से प्रॉडक्शन वारंट लिया है। दो दिसंबर को हार्डकोर अपराधियों ने मुक्ताप्रसाद नगर में गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम लूटने का प्रयास किया था। उसके वे लूणकरणसर में हाइवे पर स्थित पेट्रोलपंप पहुंचे और सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर करीब एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। महाजन में पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक हरजोत उर्फ थरजोत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और शेष तीनों अभियुक्त गिरफ्तार हो गए। महाजन और लूणकरणसर थाना पुलिस ने अभियुक्तों को रिमांड पर लिया था। अब नयाशहर पुलिस गिरफ्तार करेगी।