- Hindi News
- सीआईडी सीबी के एएसपी ने की लुटेरों से पूछताछ
सीआईडी सीबी के एएसपी ने की लुटेरों से पूछताछ
जयपुरसे आए सीआईडी सीबी के एएसपी ने बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में आए हरियाणा-पंजाब के हार्डकोर क्रिमिनल से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
सीआईडी सीबी के एएसपी दिनेश अग्रवाल ने मुक्ताप्रसाद नगर में एटीएम लूटने का प्रयास, लूणकरणसर में पेट्रोलपंप लूटकर फरार होने और महाजन में पुलिस से मुठभेड़ के अभियुक्त हरियाणा-पंजाब के हार्डकोर क्रिमिनल गुरमीत उर्फ गगनदीप, उमाकांत उर्फ उमाशंकर उर्फ रॉबिन संदीप उर्फ सोनू से लूणकरणसर थाने में पूछताछ की। एएसपी अग्रवाल ने तीनों जगह मौका-मुआयना किया। उन्होंने अभियुक्तों की गैंग, उससे जुड़े अपराधी, वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों के साथी हरजोत उर्फ थरजाेतसिंह ने पुलिस से घिर जाने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। एएसपी उस स्थान पर गए और निरीक्षण किया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद बुधवार को सायंकाल वे बीकानेर से रवाना हो गए। एएसपी अग्रवाल इस मामले की जानकारी जयपुर में अपने उच्च अधिकारियों को देंगे। गौरतलब है कि तीनों अभियुक्तों पहले महाजन पुलिस ने और फिर लूणकरणसर थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
सीआईडी सीबी के अिधकारी घटना स्थल का मौका मुआयना करते।