पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानों के आगे रखे सामान हटवाए, समझाइश की

दुकानों के आगे रखे सामान हटवाए, समझाइश की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानों के आगे सामान लगाकर रास्ता अवरूद्ध करने वाले व्यापारियों को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दुकानों के आगे सामान नहीं लगाने की हिदायत दी। कस्बे के बाजार में स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को आम रास्ते पर रखा सामान हटाने के लिए कहा। उन्हें हिदायत दी कि दुबारा ऐसा किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि सीएलजी बैठक एवं पंचायत समिति की बैठकों में व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे सामान लगाकर आम रास्ता अवरूद्ध करने का मुद्दा उठता रहा है। इसी को देखते हुए शनिवार को उपखण्ड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, पुलिस वृत्ताधिकारी बनवारीलाल मीणा एवं एसएचओ सुरेन्द्र सिंह ने बाजार का निरीक्षण किया।