पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गजनेर और लूणकरणसर में जिप्सम का अवैध खनन

गजनेर और लूणकरणसर में जिप्सम का अवैध खनन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गजनेर/लूणकरणसर

गजनेरऔर लूणकरणसर में जिप्सम का अवैध खनन हो रहा है। पुलिस ने एक ही रात में गजनेर में जिप्सम से भरी छह ट्रैक्टर ट्राली और लूणकरणसर में ट्रक पकड़ा है।

गजनेर पुलिस थाने के एसएचओ इन्द्रकुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात को राणासर गांव की रोही में जिप्सम के अवैध खनन की इत्तला मिली थी। वहां जिप्सम का खनन कर ट्रॉलियों में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने राणासर गांव के पास अवैध जिप्सम से भरी छह ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ लीं। गाड़ियां जब्त कर थाने में खड़ी की गई हैं। लूणकरणसर में भी पुलिस ने अवैध जिप्सम से भरा ट्रक पकड़ा है। एसएचओ मजीद खान ने बताया कि धीरेरां गांव की रोही में डाबला तालाब की सरकारी भूमि पर जिप्सम का अवैध खनन हो रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो अवैध खनन करने वाले जेसीबी लेकर फरार हो गए। एक ट्रक जिप्सम से भरा गया था जिसका चालक मौके से गाड़ी को खारी गांव की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। जिप्सम से भरा ट्रक जब्त कर लिया है। दोनों पुलिस थानों के एसएचओ ने मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही के लिए खान विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है।

खबरें और भी हैं...