परिवेदनाओं का निस्तारण हो सुनिश्चित , लापरवाही बर्दाश्त नहीं
आमजनकी विभिन्न समस्याओं परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहे। ये निर्देश जिला कलेक्टर पूनम ने गुरुवार को गंगा थियेटर के पीछे अटल सेवा केंद्र में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।
साथ ही मौके पर उपस्थित कई परिवादियों से विभिन्न उपखंड अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीधी बातचीत भी करवाई। जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने पानी, बिजली, अतिक्रमण, सीमाज्ञान, अवैध खनन, सफाई, रोड लाइट, प्रदूषण आदि से संबंधित करीब 175 शिकायतों का निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अतिशीघ्र कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने कोलायत उपखंड अधिकारी को चक तीन पीएसडी बज्जू नंबर दो में खाली करवाई करवाई गई भूमि की तारबंदी सहित मौके की फोटो खींचकर प्रस्तुत करने, अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज करने, लूणकरणसर तहसीलदार को ग्राम हंसेरा के शरह बुच्चावास दुलमेरा गांव में अवैध खनन रोकने के लिए मौका मुआयना कर मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नगर विकास न्यास सचिव को बिना अनुमति होने वाले व्यवसायिक निर्माण पर कड़ी नजर रखने, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहाल के कार्यालय कांता खतुरिया कॉलोनी में जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। प्रवक्ता देवीलाल मेघवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सभी मंडल के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
समस्या समाधान शिविर में समस्याएं सुनती जिला कलेक्टर पूनम।
जनसुनवाई में ये थे उपस्थित
जनसुनवाईमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन हरिप्रसाद पिपरालिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल मेहरड़ा, नगर विकास न्यास सचिव अजय असवाल, उपखंड अधिकारी वीरेंद्र यादव ओमप्रकाश, प्रशिक्षु आईपीएस शुभम चौधरी, एसीपी सत्येंद्र सिंह, जिला रसद अधिकारी पार्थ सारथी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में संगठनों ने सौंपे ज्ञापन
अटलसेवा केंद्र में गुरुवार को हुई जनसुनवाई के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर पूनम को ज्ञापन भी सौंपे। गड़िया लोहार मोहल्ला विकास समिति के महामंत्री मोहनलाल ने नगर विकास न्यास द्वारा पूर्व आबंटित किए गए भूखंड योजना में आवेदन प्रस्तुत करने वाले वंचित गड़िया लोहारों को निशुल्क आवासीय भूखंड आबंटित करवाने की मांग ज्ञापन सौंपकर की। बीकानेर स्मार्ट सिटी मंच के रईस अली ने गुरुद्वारा लालगढ़ के सामने से सुभाषपुरा की ओर रेलवे अंडर ब्रिज बनवाने, रामपुरा बस्ती वार्ड 57 से 59 में सीवरेज चालू करवाने, सड़कें बनवाने की मांग की। ध्वनि प्रदूषण से बीकानेर बचाओ समिति ने ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन देकर बीकानेर शहर में डीजे साउंड सिस्टम से बीकानेर में हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सचिव गणेशलाल सोनी, संयोजक नारायणदास रंगा ने बताया कि डीजे साउंड की उच्च ध्वनि से बीपी, हार्ट, दमा आदि के रोगियों सहित आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए इस पर शीघ्र रोक लगाकर डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग करने के लिए समय निर्धारित किया जाए। ध्वनि प्रदूषण से बीकानेर बचाओ समिति ने ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन देकर बीकानेर शहर में डीजे साउंड सिस्टम से बीकानेर में हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, सचिव गणेशलाल सोनी, संयोजक नारायणदास रंगा ने बताया कि डीजे साउंड की उच्च ध्वनि से बीपी, हार्ट, दमा आदि के रोगियों सहित आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए इस पर शीघ्र रोक लगाकर डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग करने के लिए समय निर्धारित किया जाए।
अधिकारियों से कहा पूरी सजगता से काम करो
जनसुनवाईमें जिला कलेक्टर पूनम ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों से पूरी सजगता के साथ काम करने को कहा। साथ ही उन्होंने मनरेगा में चल रहे विभिन्न कार्य समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को बीएसएफ, आरएसी, आर्मी के अधिकारियों से बात कर इस अभियान से जोड़ने के बात भी कही। साथ ही मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली।