जयमलसर | जामसरथाना क्षेत्र में खारा के पास बुधवार रात्रि
जयमलसर | जामसरथाना क्षेत्र में खारा के पास बुधवार रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति को मौत हो गई। लूणकरणसर भोपों की ढाणी निवासी बनवारी लाल पुत्र हरख चंद बुधवार रात को खारा के पास से जा रहा था जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम मोर्चरी बीकानेर भेजा गया जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत