सीकर| बिजलीनिगम के लोसल जीएसएस से बिजली के तार चोर हो गए। निगम के एईएन ने थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक एईएन ने रिपोर्ट दी है कि 18 जनवरी को लोसल जीएसएस स्टोर से करीब 1500 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।