पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो जनों के खिलाफ करवाया अतिक्रमण का मुकदमा

दो जनों के खिलाफ करवाया अतिक्रमण का मुकदमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| सड़कपर अतिक्रमण करने और निर्माण सामग्री डालकर यातायात अवरूद्ध करने पर नगरपालिका लोसल के अधिशासी अधिकारी ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक अधिशासी अधिकारी हजारी राम जाट ने दुर्गा बिल्डिंग मेटेरियल के मालिक रामदेव के खिलाफ सड़क पर निर्माण सामग्री रोड़ी, बजरी, कंक्रीट ईंटें डालकर यातायात अवरूद्ध करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं कुमावत मार्बल ट्रेडर्स के मालिक के खिलाफ सड़क पर मार्बल अन्य सामान रखकर मार्ग अवरूद्ध करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।