- Hindi News
- गार्ड से मारपीट कर मोबाइल टावर की सप्लाई बंद की
गार्ड से मारपीट कर मोबाइल टावर की सप्लाई बंद की
सीकर| एककंपनी के मोबाइल टावर में घुसकर कुछ लोगों ने गार्ड से मारपीट कर गार्ड रूम की लाइट सामान तोड़फोड़ दिया। गार्ड ने नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक अंबेडकर नगर में स्थित मोबाइल टावर में सामी लोसल निवासी दिलीप गार्ड है। उसने रिपोर्ट दी है कि दिनेश, ओमप्रकाश, मूलचन्द, ओमवीर सिंह, परविन्दर ने शुक्रवार को गार्ड रूम में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने टावर की सप्लाई बंद करने के साथ ही गार्ड रूम की लइट और अन्य सामान तोड़फोड़ दिया।