बस स्टैंड पर अितक्रमण से यात्री परेशान
लोसल| कस्बेके मुख्य बस स्टैंड पर अतिक्रमण के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टैंड पर अवैध वाहन हाथ ठेले इस कदर खड़े रहते हंै कि रोडवेज निगम की बसों को खड़े रहने के लिए जगह भी नहीं मिल पाती है। एेसे में लोगों को रोडवेज बस में चढ़ने उतरने में मुिश्कलों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।