पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल लेटर 500 को भेजा प्रारंभिक चयन 262 का

कॉल लेटर 500 को भेजा प्रारंभिक चयन 262 का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर से बाहर की महज दो कंपनी पहुंची

इंटरव्यू से पहले ही पूरा हो गया कंपनी का कोटा

लोसलइलाके के गोकुल प्रसाद ने बताया कि वह 35 किलोमीटर से सीकर रोजगार मेले में नौकरी के लिए आया। मगर कंपनी प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार करने से पहले ही कह दिया कि कोटा पूरा हो गया है।

आभावास के प्रवीण मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर वह तीन बजे पहुंचा तो एक भी कंपनी का प्रतिनिधि साक्षात्कार के लिए मौजूद नहीं था। उसे बिना साक्षात्कार ही लौटना पड़ा। जबकि उसको रोजगार विभाग की ओर से साक्षात्कार पत्र भी भिजवाया गया था।

सीकर के घनश्याम लाल ने बताया कि वह मेले में साक्षात्कार के लिए पहुंचा, मगर प्लेसमेंट एजेंसियों से आवेदन मांगा तो आवेदन ही नहीं दिया।

नगर संवाददाता | सीकर

सामुदायिकभवन में शुक्रवार को लगे रोजगार विभाग के मेले में रिक्रूटमेंट कंपनियों ने युवाओं की उम्मीद पर पानी फेर दिया। विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने के लिए मेला स्थल पर करीब 800 से ज्यादा युवा पहुंचे। प्लेसमेंट एजेंसियों की संख्या कम होने की वजह से ज्यादातर युवाओं को बिना साक्षात्कार के ही लौटना पड़ा। मेले के लिए जिलेभर से 500 युवाओं को बुलावा पत्र भिजवाए। उनमें से महज 262 युवाओं का ही प्रारंभिक चयन किया गया। शाम पांच बजे तक चलने वाले मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि दोपहर तीन बजे ही लौट गए। वहीं कुछ युवाओं ने वेतन कम होने की वजह से मेले का बहिष्कार कर दिया।

^मेलाएसटी-एससी वर्ग के लिए ही था। हालांकि मेले में हर वर्ग के युवाओं को शामिल किया गया है। करीब 15 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। बड़े स्तर पर एक बार फिर से मेला आयोजित किया जाएगा। राकेशचौधरी, सहायकरोजगार अधिकारी

साक्षात्कार नहीं होने को लेकर आयोजकों से जवाब मांगते युवा।