बिजली चोरी करने वाले सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विद्युतचोरी निरोधक थाने में बुधवार को एक लाख 10,915 रुपए की बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ हैं। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं। एनके वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें रिपोर्ट दी गई कि ताराचंद रामबक्शपुरा ने 10666, गजराज होटल मालिक रामगोपाल लोसल ने 26782, हेमराज मुकुंदपुरा, 25918, किशन कंवर जगदम्बा कालोनी सीकर ने 25463 रुपए की बिजली चोरी की। इसके अलावा जेईएन रविन्द्र कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि निजामुद्दीन सालासर रोड़ ने 8570, नरेश, महेश धाेद रोड ने 5519 भंवरलाल हरिजन बस्ती सीकर ने 7297 रुपए की बिजली चोरी की।