पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका की बजट बैठक

हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका की बजट बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकासभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक प्रतिपक्ष के हंगामे के कारण पांच मिनट भी नहीं चल सकी। बैठक शुरू होते ही प्रतिपक्ष ने पिछली कार्रवाई से सदन को अवगत कराने की मांग रखी। इस पर पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सदन को आधा घंटे के लिए स्थगित कर अपने चैंबर में जाकर बैठ गए। दो घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के दौरान पांच मिनट भी कार्रवाई नहीं चल पाई।

इस दौरान सदन में प्रतिपक्ष के प्रहलाद सोनी, रमेश शास्त्री, राजकुमार शर्मा सहित निर्दलीय बीआर हरिपुरा रामेश्वर रणवां टेबलें पीटते हुए वेल में आकर पालिकाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सदन में दो घंटे तक काम नहीं तो कुर्सी छोड़ो और ये तानाशाही नहीं चलेगी के नारे गूंजते रहे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष की मनमर्जी से खिन्न सत्तापक्ष के भी कुछ पार्षदों ने विपक्ष का साथ दिया। वहीं पालिकाध्यक्ष समर्थक पार्षदों के साथ चैंबर में बैठकर बजट को पारित दिखाने की रणनीति बनाने में जुटे रहे। सत्तापक्ष का कहना था कि उन्होंने अधिशाषी अधिकारी के चैंबर में बैठकर 14 पार्षदों के समर्थन से बजट पारित करवा लिया है। इधर, प्रतिपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया कि ईओ सत्तापक्ष के एजेंट बनकर उन्हें देख लेने की धमकी देते रहे। बजट सदन में पेश ही नहीं किया तो पारित कैसे हो गया।

लोसल. नगर पालिका सभागार में आयोजित पालिका की बजट बैठक मेंें मुद्‌दोंं को लेकर आपस में उलझते सदस्य।

खबरें और भी हैं...