लोसल में सूनी हवेली के ताले तोड़े
लोसल. कस्बेके वार्ड 19 शास्त्री नगर स्थित बंद हवेली में बुधवार रात चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़े, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। लोगों ने बताया कि हवेली लंबे समय से बंद है और मालिक बाहर रहता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।