- Hindi News
- चोरी के मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
चोरी के मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
लोसल. कस्बेके वार्ड 16 में गत माह सूने मकान से चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में हरिपुरा निवासी मोतीराम बलाई को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुश्ताक खां ने बताया कि संतरा उर्फ सुमन जांगिड़ ने रिपोर्ट दी थी कि 21 नवंबर को वह स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी। शाम को जब घर पर पहुंची तो ताले टूटे हुए थे। घर से दो मोबाइल, तीन सोने की अगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक लेपटॉप सहित छह हजार रुपए चोरी हो गए थे।
चोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन प्राप्त की। आरोपी मोतीराम बलाई चोरी के मोबाइल से पिपराली रोड निवासी एक महिला से बातचीत करता था। पुलिस ने महिला से बातचीत कर आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया। मोतीराम ने चोरी की वारदात स्वीकार की है।