हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार
लोसल. थानाइलाके के लाडवा गांव में युवक हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी मुस्ताखां ने बताया कि सोमवार सुबह रोहिताश पुत्र हरलाल जाट निवासी लाडवा को उसके घर पर पुलिस की दबिश के दौरान उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में ओर आरोपियों की भी तलाश जारी हैं। गौरतलब है कि मुकन्दपुरा तन पैवा निवासी रामनिवास जाट हिस्ट्रीशीटर बोसाना निवासी महेन्द्र के साथ लाडवा गांव गया था, वहां उसने शराब पार्टी के दौरान साथियों ने दोनों के साथ मारपीट की रामनिवास की मौत हो गई थी, जबकि महेंद्र घायल हो गया था।