दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
सीकर | शेखावाटीकॉलेज लोसल में चल रहे त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। महिला कबड्डी फाइनल में बीएससी बायो ने बीएससी मैथ को हराया। पुरुष वर्ग में बीएससी बायो की टीम विजेता रही। वाॅलीबॉल फाइनल में बीएससी बायो विजेता रही। क्रिकेट फाइनल मैच में बीए टीम विजेता रही।