- Hindi News
- ओंड मीणा में स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव मिला
ओंड मीणा में स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव मिला
दौसा| स्वाइनफ्लू की रोकथाम में शासन और प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग भी जुटा हुआ है, लेकिन फ्लू पर रोक नहीं लग रही है। जिले में महवा के ओंड मीणा में बुधवार को स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला, जो 27 वर्षीय महिला है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। महवा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. पृथ्वी राज मीणा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली की ओंड मीणा में ललिता मीणा प|ी भूर सिंह मीणा की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। उन्होंने बताया कि देर से सूचना मिलने के कारण गांव में नहीं पहुंचा जा सका। गुरुवार को टीम भेजकर पीडि़ता की जांच कराई जाएगी।