पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौसा (ग्रामीण)| राउप

दौसा (ग्रामीण)| राउप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| राशनके गेहूं की कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार लाडली का बास के डीलर छोटू लाल मीणा, रलावता डीलर भगवान सहाय गुर्जर बाणे का बरखेड़ा डीलर सुरज्ञान गुर्जर को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर सौंपा है। एससी, एसटी सेल के डीएसपी गोपाललाल मीणा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में लिप्त अन्य डीलरों के बारे में जानकारी की जा रही है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति से इन डीलरों का गेहूं रवाना हुआ था, लेकिन यह गेहूं सीधे बस्सी की आनंद फ्लोर मि
दौसा (ग्रामीण)| राउप्राविप्रेमपुरा में प्रधानाध्यापक वाक-पीठ संगोष्ठी का शनिवार को समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बसवा डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता बाबूलाल नापित थे। इस दौरान उन्होंने संगोष्ठी का उद्देश्य, शिक्षण कार्य स्कूल संचालन में आने वाली समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा ने कहा कि शिक्षक बालकों को गुणवत्ता के साथ व्यावहारिक संस्कार पूर्वक शिक्षा दें। एसडीआई राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शिंभु दयाल शर्मा, शिवचरण गुप्ता, रामकिशोर मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। मुरारी लाल शर्मा, सचिव रामरतन शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा मुकेश चतुर्वेदी मौजूद थे।

समस्याओंके समाधान का दिलाया भरोसा

महवा| मुख्यालयस्थित पुरा वाले बालाजी सारापाडा में शनिवार को बजरी मंडी यूनियन की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे विधायक ओमप्रकाश हुडला को बजरी यूनियन के पदाधिकारी सदस्यों ने खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा जबरन परेशान करने, ट्रैक्टरों को खड़े होने के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने, नीली बत्ती लगी गाड़ी द्वारा उनसे अवैध वसूली करने सहित अनेक समस्याएं बताई। जिस पर विधायक ने बजरी यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनकर जल्द उनके निराकरण को भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि यूनियन के लोगों को अधिकारियों द्वारा उन्हें जबरन परेशान करने नीली बत्ती लगी गाड़ी द्वारा वसूली की सूचना उन्हें दे। जिससे समय पर उचित कार्यवाही करवाई जा सके। इससे पूर्व यूनियन पदाधिकारियों द्वारा विधायक का माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक यूनियन कर्मी मौजूद थे।

कालाबाजारी के मामले में राशन डीलर रिमांड पर

संस्था प्रधानों की वाक-पीठ संगोष्ठी

न्यूज़ इनबॉक्स