जिले में सरसों की बोआई शुरू
दौसा | जिलेमें सरसों की बोआई शुरू हो गई है। हालांकि फिलहाल तापमान अधिक है, लेकिन बारानी क्षेत्र में पड़त में रखे खेतों में नमी होने पर किसानों ने बोआई शुरू कर दी। अभी महवा क्षेत्र में बोआई शुरू हो चुकी है। महवा, मंडावर, खेड़ला, बालाहेड़ी क्षेत्र में करीब दो हजार हैक्टेयर में सरसों की बोआई हुई है। दौसा क्षेत्र में किसान खाद बीज की खरीदारी कर रहे हैं। कुछ जगह नमी होने पर बोआई भी हुई है। अब तापमान कम होते ही बोआई तेजी से शुरू होगी। कई जगह अभी बाजरे की कटाई चल रही है। सिंचित क्षेत्र में किसान पलाव के जरिए बोआई करेंगे। रबी के सीजन के लिए कृषि विभाग ने आवश्यकता के अनुसार खाद की मांग की है। विभाग ने 60 हजार 950 एमटी खाद की मांग की है। जिसमें 10 हजार 150 एमटी खाद केवीएसएस, जीएसएसएस तथा अधिकृत डीलरों के उपलब्ध है।