पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल शोक दिवस मनाएंगे गुर्जर

कल शोक दिवस मनाएंगे गुर्जर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. शहदपुर में गुरुवार को गुर्जर समाज की पंचायत किरोड़ी सिंह बैसला की मौजूदगी में हुई। इसमें सर्वसम्मति से समाज के वक्ताओं ने 13 दिसंबर को वसुंधरा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के जश्न के विरोध में शनिवार को शहीद स्थल पीपल खेडा़ पर काली पट्टी बांधकर शोक मनाए जाने का सामूहिक निर्णय लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए बैसला ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गुर्जरों को आरक्षण दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार गुर्जरों को आरक्षण दिलाए बगैर 13 दिसम्बर को एक वर्ष के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है।
ऐसे गुर्जर समाज इसका कड़ा विरोध करता है। घोषणा के मुताबिक गुर्जरों को आरक्षण नहीं दिलाए जाने के बावजूद वसुंधरा सरकार को एक वर्ष के कार्यकाल का जश्न मनाने का कोई हक नहीं है। इसके विरोध में गुर्जर समाज 13 दिसम्बर को पीपलखेड़ा शहीद स्थल पर हाथों में काली पट्टी बांधकर शोक दिवस मनाएगा। कैप्टन हरप्रसाद तंवर ने कहा कि दो दिन में गुर्जरों को आरक्षण दिलाए नहीं तो समाज द्वारा उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
हिम्मतसिंह पाड़ली ने कहा कि विधानसभा में अपार बहुमत के बावजूद सरकार गुर्जरों से वादा खिलाफी कर रही है। गजेंद्र सिंह खटाणा, एडवोकेट भंवर सिंह मानसिंह भोपर सहित कई मौजूद थे।