पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आनंदपुरा में भजन संध्या 17 को

आनंदपुरा में भजन संध्या 17 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुरा में भजन संध्या 17 को

दौसा ग्रामीण | लवाणतहसील के ग्राम आनंदपुरा में 17 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। ग्राम पंचायत ढिगारिया के पूर्व उपसरपंच बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें पद दंगल हरिकीर्तन मंडल के गायक कलाकार धार्मिक पौराणिक कथाओं पर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

भागवतमें बताई सत्य की राह

मेहंदीपुर बालाजी | बालाजीमोड स्थित शिवालय पर चल रही भागवत कथा में रविवार को भागवत सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भागवताचार्य राधेश्याम शास्त्री ने लोगों को भागवत के माध्यम से सत्य की राह पर चलने को कहा। संयोजक श्रीमन मीना ने बताया कि भागवत में 20 फरवरी को भंडारा होगा।

देवनारायणजयंती पर शोभायात्रा आज

दौसा | राजस्थानगुर्जर महासभा की ओर से देवनारायण जयंती पर शोभायात्रा 15 फरवरी को सुबह 8 बजे देवनारायण मंदिर से रवाना होगी। जिलाध्यक्ष रामसिंह बैसला ने बताया कि दोपहर 2 बजे मंदिर में समाज की सभा होगी। जिसमें मुख्य अतिथि किरोड़ी सिंह बैसला होंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख गीता खटाना करेंगी।

बसपाकी बैठक 16 को

महवा | बहुजनसमाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकिशन जाटव ने बताया कि सोलह फरवरी प्रात: 11 बजे रावत पैलेस दौसा में पार्टी की बैठक आयोजित होगी। जिसमें राजस्थान प्रभारी मुरारी सिंह द्वारा संगठन की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश महासचिव हनुमान सहाय जगरवाल भी मौजूद रहेंगे।

राजेशयुवक कांग्रेस के महासचिव बने

दौसा | युवककांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने खेड़लाबास निवासी राजेश शर्मा को लोकसभा क्षेत्र का महासचिव नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...