पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसीदपुर में कक्षा कक्ष का शिलान्यास

रसीदपुर में कक्षा-कक्ष का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा/मंडावर| विधायकओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि शिक्षक बालकों को संस्कारवान शिक्षा दिया जाना सुनिश्चित करें, जिससे बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकें। यह बात उन्होंने रसीदपुर राउमावि में पच्चीस लाख की लागत से बनने वाले कमरा कक्षों के निर्माण मय बरामदा के भूमि पूजन के दौरान कही। पंचायत समिति सदस्य हरिकिशन मीणा, रत्तीराम मीणा, सरपंच जगनी देवी, रामनिवास मीणा ने भी शिक्षा पर जोर देते हुए विद्यालय के रिक्त पदों को भरे जाने किले में खेल मैदान बनवाने की मांग की।

इस पर विधायक हुड़ला ने जल्द ही पदों को भरने एक करोड़ की लागत से सीसी सड़क बनवाने, खेल मैदान की चारदीवारी के लिए पांच लाख रुपए, चार एकल बिंदु लगवाने राजगढ़ से रसीदपुर तक सड़क निर्माण करवाने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक मोतीलाल मीणा ने आए अतिथियों का आभार जताया। इससे पूर्व विद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक जैन ने किया।