पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस माह के अंत में होंगे बैरवा महासभा के चुनाव

इस माह के अंत में होंगे बैरवा महासभा के चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस माह के अंत में होंगे बैरवा महासभा के चुनाव

महवा| यहांसोमवार को अखिल भारतीय बैरवा महासभा महुवा की बैठक छात्रावास में डॉ गिरवर प्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दिसम्बर के अंत में अध्यक्ष के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही बताया कि 15 दिसम्बर को महर्षि बालीनाथ महाराज की जयंती मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। डॉ गिरवर प्रसाद बैरवा ने बताया कि 15 दिसम्बर तक समाज के सभी लोग अपना नाम सूची में जुडा ले। और बीस दिसम्बर तक आपत्तियां दर्ज की जाएगी। बैठकमें समाज में एकता बनाए रखने पर बल दिया गया। इस दौरान डॉ हुकम करौलिया, भजनलाल, सोहनलाल, चिरंजी, ओमप्रकाश, रामचरण, हीरालाल, रमेश, राजू वकील सहित अनेक लोग मौजूद थे।

पाटोत्सवके लिए गणेश जी को न्यौता कल

दौसा|गिरिराज धरणमंदिर में नवम पाटोत्सव की सफलता के लिए गणेश जी को 10 दिसंबर को सुबह 8:15 बजे निमंत्रण दिया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव द्वारका टटार ने बताया कि 9 जनवरी से 15 जनवरी तक गिरिराज धरण मंदिर का पाटोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा आशीष व्यास द्वारा की जाएगी। कोषाध्यक्ष रामावतार छोकरवाड़ा ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 9:15 बजे सहजनाथ महादेव मंदिर से कलश यात्रा के साथ समारोह का आगाज होगा। अध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी को ठाकुर जी का दुग्धाभिषेक, हवन नूतन पोशाक धारण कराई जाएगी एवं महा आरती के बाद प्रसादी वितरित की जाएगी।

पानीकी टंकी बनाने की मांग

दौसा|ग्राम सीतापुराके लोगों ने मोहल्ले में स्वीकृत पानी की टंकी का निर्माण शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मीणा मोहल्ले में करीब एक साल पहले पानी की टंकी स्वीकृत हुई थी, लेकिन टंकी का निर्माण शुरू नहीं हुआ। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

न्यूज़ इनबॉक्स