भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसम्पर्क
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)
सिकरायक्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को गढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिकराय क्षेत्र से तीन हजार कार्यकर्ता जाने का लक्ष्य रखा है। मीणा ने कहा कि सरकार जातिवाद भ्रष्टचार को जड़ से खत्म करना चाहती है। पार्टी की सदस्यता के लिए मोबाइल से मिस काल करने पर जोड़ा जाएगा। जनधन योजना के तहत महिलाओं के नाम से खाते खोले जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए सजग रहे। 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्यता दी जाएगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह सुबेदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष रायसिंह गुर्जर, गिर्राज मीणा, नाथूलाल गुप्ता, मुकेश बासड़ा, सत्यनारायण जैमन, रामवतार कसाना, धारासिंह , आर पी सैनी, पूर्व उप प्रधान जगदीश गुर्जर, जीतेंद्र नईवाल, पूरण व्यास, महेंद्र बजाज थे
बूथसंयोजक नियुक्त
महवा। यहांभारतीय जनता पार्टी मंडल महवा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्र के ग्राम टुडियाना, नांदना, पाटोली, नौरंगवाडा, विशाला, बालाहेडी, पीपलखेडा में जनसम्पर्क किया जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अिधक से अिधक लोगो से चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रत्येक गांव में बूथ संयोजक नियुक्त किए गए। इस अवसर पर डॉ विश्वनाथसिंह नरूका, धर्मसिंह पावटा, रामचरण गुप्ता, रामकुंवार सािलमपुर, बिल्लू, पवन अधाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दौसा (ग्रामीण). भाजपाकी बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष।