पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती की बरामदगी के लिए पुलिस ने महवा में दी दबिश

युवती की बरामदगी के लिए पुलिस ने महवा में दी दबिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा | जयपुरहाईकोर्ट डबल बैंच के आदेश पर शनिवार को जयपुर के सोडाला थाने की पुलिस ने युवती को बरामद किए जाने को लेकर महवा निवासी शाहिद मोहम्मद के घर दबिश दी, लेकिन दबिश के दौरान युवती शाहिद मोहम्मद घर पर नहीं मिले।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस जयपुर निवासी युवती के पिता ने हाई कोर्ट की डबल बैंच के समक्ष उसकी पुत्री के दुबारा बयान कराए जाने की अपील की थी। इस पर हाईकोर्ट बैंच ने सोडाला पुलिस को युवती को बरामद कर 19 सितंबर तक उसके बयान दर्ज किए जाने के आदेश दिए, जिसे लेकर सोडाला इंचार्ज हरिप्रसाद के नेतृत्व में टीम ने लखेरा वाली गली निवासी शाहिद मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद खां के घर दबिश दी, लेकिन युवती शाहिद मोहम्मद घर पर नहीं मिले। ऐसे में पुलिस को बैरंग लौटना पडा़। महवा थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा भारी पुलिस बल मौजूद था। अचानक जयपुर पुलिस के दबिश देने से अफरा-तफरा मच गई।