पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापी में बारिश से मकान ढहा

बापी में बारिश से मकान ढहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बापी में बारिश से मकान ढहा

चांदराना|ग्रामबापी में बारिश से दो मंजिला मकान ढह गया। ओमप्रकाश शर्मा पुत्र घासीलाल शर्मा का मकान गिर गया। पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार के सामने रहने के लिए परेशानी हो गई है। इसी तरह ग्राम दांतली में विष्णु स्वरूप शर्मा का मकान चारों तरफ से पानी में घिरा हुआ है, जिससे मकान का एक कमरा ढह गया तथा 30 फुट लंबी दीवार गिर गई।

शांतिभंगमें गिरफ्तार चार को जेल भेजा (महवा) : थानांतर्गतपुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते चार जनों को गिरफ्तार किया, जिन्हें मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने के आदेश दिए। थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात प्रदीप, योगेंद्र कोली, केशवदेव जाटव सुनील जाटव निवासी रणधीरगढ़ थाना भुसावर को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार किया, जिन्हें रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने चारों को जेल भेज दिया।