रोडवेजकर्मियों पर अभद्रता का केस
रोडवेजके दौसा आगार की फ्लाइंग ने शनिवार रात को एक बस में चार यात्रियों के बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। इस दौरान फ्लाइंग के अधिकारियों महिला परिचालक में विवाद हो गया। आगार के अधिकारियों ने परिचालक पर बिना टिकट यात्रियों की जांच के दौरान मशीन छीनने का आरोप लगाया है, जबकि परिचालक ने महिला थाने में उड़नदस्ताकर्मियों के खिलाफ मशीन छीनने, सात हजार रुपए निकालने अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक सांवल राम मीणा ने बताया कि शनिवार रात को मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जयपुर से धौलपुर वाया आगरा जा रही बस की जांच करने की सूचना मिली थी। इस पर रात 10:30 बजे फ्लाइंग भेजकर गांधी तिराहे के समीप बस की जांच कराई। बस में चार यात्री बिना टिकट मिले। ये यात्री जयपुर से महवा जा रहे थे। वहीं जयपुर से दौसा के लिए आए 25 यात्रियों को बस्सी से टिकट जारी कर रखे थे। फ्लाइंग ने टिकटों के ब्योरे के लिए मशीन से चार नंबर रिपोर्ट निकाल ली। इस बीच परिचालक ने मशीन छीन ली तथा रिमार्क नहीं लगाने दिया। फ्लाइंग ने चालक से लॉग बुक मांगी तो उसने मना कर दिया तथा अभद्रता की। बस में बेटिकट मिले यात्रियों के बयान ले लिए। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय धौलपुर आगार प्रशासन को अवगत करा दिया। इधर महिला परिचालक ने फ्लाइंग के नंद सिंह अशोक कुमार के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिचालक ने बताया कि नंद सिंह अशोक कुमार सैंथल मोड़ पर बस रुकवाकर बस में बैठ गए। गांधी तिराहे के पास खर्चा मांगने लगे। उसने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान नंद सिंह ने सात हजार रुपए निकाल लिए तथा मशीन छीन ली। उन्होंने उससे अभद्रता भी की।