पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए दो बहनों से मारपीट

दहेज के लिए दो बहनों से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| यहांमंडेरू निवासी एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अपनी बहनों के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि टोडाभीम थाने के मंडेरू निवासी भूरसिंह मीणा ने मामला दर्ज कराया कि उसकी दो बहनों गौरन्ती रूपन्ती की शादी सांथा निवासी भगवानसिंह मुकेश के साथ 20 मई 2002 को हुई थी, जहां शादी के बाद से ही पति सहित अन्य ससुरालजनों ने दहेज को लेकर मारपीट परेशान करना शुरू कर दिया एवं घर से निकाल दिया। इस पर भूरसिंह सहित गांव के पंच पटेल ससुरालजनों से समझाईस करने सांथा पहुंचे, जहां भगवानसिंह मुकेश सहित अन्य ने पटेलों के साथ मारपीट की एवं गाडी़ में तोड़-फोड़ की।