दौसा | अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एवं ट्राई संस्थान द्वारा अल्प संख्यक महिलाओं का नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी महवा नाहर सिंह मीणा ने सशक्तिकरण विकास में महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को चेक वितरित किए। अध्यक्षता मुख्तयार अहमद नागौरी ने की। कार्यक्रम अधिकारी मोहसीन खान ने रोजगार का महत्व बताया। इस दौरान रसीद बाबू नागौरी, पार्षद जाबिर खान मौजूद थे।