महवा विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
प्रभारीमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में महवा विधायक द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर कर्मचारी संघ ने रोष जताया है।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट की विभागीय कर्मचारी समिति की बैठक में महवा विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विधायक हुड़ला निजी कार्यों को नियम विरुद्ध कराने के लिए हंगामा कर अधिकारी- कर्मचारियों को दबाव में लेना चाहते हैं। राजस्व शाखा में विचाराधीन उनके निजी प्रकरण में बार बार जवाब मांगने पर भी विधायक ने जवाब प्रस्तुत नहीं किया। विधायक का यह कृत्य अधिकारी-कर्मचारी सरकार को बदनाम करने का निंदनीय कृत्य है।