पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करणपुर में करंट से युवक की मौत

करणपुर में करंट से युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांसमीपवर्ती गांव करणपुर में करंट से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करणपुर में युवक लेखराम पुत्र हंसराम गुर्जर अपने खेत पर पानी मोड रहा था। इस बीच खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के टूटकर गिरने से लगे करंट से लेखराम घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए महवा अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अज्ञातवाहन की टक्कर से युवक की मौत

महवा|यहांमंडावर रोड पर थाने के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बीती रात्रि मंडावर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महेन्द्र 30 पुत्र श्री किशन सैनी निवासी सींत थाना मंडावर की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जहां अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिन्हें युवक की मौत के चलते दिनभर महवा सब्जी मंडी बंद रही। मृतक सब्जी का व्यापार करता था।