पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा | हथकढ़शराब रखने, मारपीट शांतिभंग के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने रविवार को तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी मनोहरलाल मीना ने बताया कि दयाराम पुत्र भजनलाल मीना निवासी माननौज टोडाभीम को साढ़े तीन लीटर हथकढ़ शराब ले जाते गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार संजीव उर्फ संजय पुत्र किशनलाल मीना निवासी शिव कॉलोनी को मारपीट हरिओम पुत्र केदारलाल मीना निवासी नांगललाट को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दयाराम पर ट्रांसफार्मर चोरी सहित अनेक मामले दर्ज हैं। कस्बे में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।