दौसा. जल्द ही क्षेत्र के आठ गांवों को महवा थाने से जोडा़ जाएगा। इसके लिए महवा थानाधिकारी ने एसपी को प्रस्ताव भेजा है।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा हाल ही में राजस्व गांवों पंचायत क्षेत्र के अधीन आने वाले सभी गांवों को संबंधित थाने से जोड़ने संबंधी पुनर्गठन को लेकर प्रस्ताव मांगे है।
इसके तहत शहदपुर पंचायत के सींत, भापुर, गाजीपुर के मीना खेडिय़ा, अमरपुर, खेडला गदाली के लालपुर, पलानहेड़ा के मोहनपुर, पहाडी़ खोहरा सहित आठ गांवों को महवा थाने से जोड़े जाने का प्रस्ताव थानाधिकारी ने एसपी को भेजा है।
एसपी प्रस्ताव को राज्य सरकार को भिजवाएंगे। इनके जुड़ने के बाद महवा थाने के अधीन आने वाले गांवों की संख्या 65 से बढ़कर 73 हो जाएगी। इससे पूर्व ये पंचायतें तो महवा के अधीन आती थी, लेकिन इनके गांव समीपवर्ती थाने सलेमपुर मंडावर से जुडे़ थे। ऐसे में अब अतिसंवेदनशील माने जाने वाले नफरी स्टाफ की कमी से जूझ रहे महवा थाने पर आठ गांवों का अतिरिक्त भार बढ़ने से यहां के लोगो की सुरक्षा के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
गौरतलब है कि महवा थाने में कुल 9 एएसआई के पदों में से 6 45 में से एक दर्जन नफरियों के पद रिक्त है। इसके अलावा यहां एकमात्र महिला कांस्टेबल तैनात है।
उच्चाधिकारियों को अवगत कराया
थाने में रिक्त पड़े एएसआई नफरियों के पदों को भरे जाने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - मनोहर लालमीना, थानाधिकारीमहवा