- Hindi News
- आरटीई की सूचना ऑनलाइन फीडिंग के निर्देश दिए
आरटीई की सूचना ऑनलाइन फीडिंग के निर्देश दिए
सिकराय| एबीईईओराधेश्याम जांगिड़ ने ब्लॉक के अधीनस्थ प्राथमिक उच्च प्राथमिक निजी स्कूलों के संस्थाप्रधानों को तीन दिवस में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत बालकों के नि:शुल्क प्रवेशित बालकों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट ऑनलाइन फीडिंग के निर्देश दिए हैं। एबीईईओ ने बताया कि तीन दिवस में ऑनलाइन फीडिंग की सूचना नहीं भिजवाने पर नि:शुल्क बालकों के प्रवेश सत्यापित नहीं किया जाएगा।
प्रमाणपत्र जमा कराने के निर्देश
महवा| बीईईओगोपाललाल मीना ने सभी निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देश देते हुए बताया कि आरटीई एक्ट के तहत निशुल्क प्रवेशित बालकों के पुनर्भरण के लिए अध्यक्ष सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रति पूर्ति दावा प्रपत्र एवं बालकों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें सहायक सामाग्री देने का प्रमाण पत्र बीईईओ कार्यालय में जमा कराए। इससे बच्चों के पुनर्भरण की कार्रवाई की जा सके।