पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन पर हमले के विरोध में बंद रही मंडी

चेयरमैन पर हमले के विरोध में बंद रही मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा | यहांकृषि उपज मंडी में चेयरमैन पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने अनाज मंडी बंद रखकर विरोध जताया साथ ही एसडीएम राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंडावर मंडी में एक व्यापारी द्वारा मंडी यार्ड में किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाने गए कृषि उपज मंडी चेयरमैन सीताराम समलेटी पर व्यापारी ने हमला कर घायल कर दिया था। घटना के विरोध में अनाज मंडी व्यापारियों ने मंडी बंद रखकर विरोध जताया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।