ट्रांसफाॅर्मर का फाउंडेशन जर्जर
नांगल राजावतान | ग्रामजगसहायपुरा के पावर हाउस मे लगे ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन जर्जर होने से हादसा होना का भय बना हुआ है। जीएसएस पर ब्रेकर खराब होने से बार बार ट्रिपिंग होती होती रहती है। फाल्ट निकालने के लिये तूंगा से पूरी बिजली सप्लाई बंद कर फाल्ट निकालते हैं। ऐसे में सभी फीडरों की सप्लाई बंद रहती है। एक फीडर के फाल्ट से पूरी सप्लाई बंद रहती है। वहीं 33केवी के ट्रांसफार्मर गिरने के कगार पर हैं। ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन जर्जर हो चुका है। कर्मचारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रेरकोंंकी बैठक कल
महवा | जिलाशिक्षा साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी दौसा के आदेशों की पालना में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में बुधवार को प्रेरको की बैठक आयोजित होगी। ब्लॉक समन्वयक श्याम वती मीना ने बताया कि बैठक में समस्त प्रेरक सितम्बर 2014 की उपस्थिति साथ लावें।