पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी कार्यालय को भीड़ ने घेरा

डीएसपी कार्यालय को भीड़ ने घेरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| ग्रामरसीदपुर से विगत दिनों एक नाबालिग बच्ची को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने पुलिस उपाधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में बताया कि रसीदपुर गांव के कमलेश परेवा पांच फरवरी को एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले गया, जिसका मामला मण्डावर थाने में दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अभी तक नाबालिग बालिका को भी बरामद नहीं कर सकी। ग्रामीणों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप भी लगाया। इसे लेकर पुलिस उपाधीक्षक रिछपालसिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर पुलिस सावचेत है।

शीघ्र ही मामले का खुलासा कर नाबालिग को बरामद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मामले की जांच रसीदपुर चौकी प्रभारी से बदलकर मण्डावर थानाधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपी है। ज्ञातव्य है कि पांच फरवरी को रसीदपुर निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने गांव के ही कमलेश परेवा के खिलाफ उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया था।

महवा. नाबालिगकी बरामदगी की मांग को लेकर डीएसपी कायार्लय का घेराव करते रसीदपुर के लोग। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी दिया।